
हमारा पावन संकल्प
ध्येय और विज़न: सनातन संस्कृति का पुनरुत्थान
अनंतबब्रह्मांडेश्वरी सर्वेसर्वा SKMRYSV फाउंडेशन का एकमात्र उद्देश्य श्री वृंदावन धाम की पावन धरोहर को सुरक्षित रखना, लुप्त हो रहे वैदिक ज्ञान को पुनर्जीवित करना और नि:स्वार्थ भाव से ब्रजमंडल की सेवा करना है।

संस्था के मुख्य संकल्प
अनंतबब्रह्मांडेश्वरी सर्वेसर्वा SKMRYSV फाउंडेशन ब्रजभूमि की दिव्यता और सनातन संस्कारों की रक्षा के लिए इन मुख्य संकल्पों पर निरंतर कार्य कर रही है।"


हमारा सबसे पहला और बड़ा संकल्प है—आधुनिक युग के बच्चों को वेदों, शास्त्रों और सनातन संस्कारों से जोड़ना। गुरुकुल के माध्यम से हम एक ऐसी नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं जो आधुनिक ज्ञान और धर्म दोनों में श्रेष्ठ हो।"


श्री कृष्ण-प्रिया गौ-सेवा संकल्प
श्री राधा कुंड और श्याम कुंड केवल जल के स्रोत नहीं, बल्कि साक्षात श्री राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम का प्रतीक और संपूर्ण ब्रह्मांड के सबसे पवित्र कुंड हैं। हमारी संस्था का पावन संकल्प है कि इन अति-प्राचीन कुंडों की दिव्यता, स्वच्छता और इनके घाटों की प्राचीन सुंदरता को अक्षुण्ण रखा जाए, ताकि यहाँ आने वाले भक्तों को एक स्वच्छ व दिव्य वातावरण मिले और उनकी भक्ति-साधना के लिए मन पूरी तरह एकाग्र हो सके।"


श्री राधा कुंड एवं श्याम कुंड संरक्षण
श्री वृंदावन धाम की पूजनीय गौ माताओं की नि:स्वार्थ सेवा करना। असहाय, वृद्ध और बीमार गौ माताओं के लिए उत्तम सात्विक चारे, सुरक्षित रहने के स्थान और उचित चिकित्सा की व्यवस्था करना हमारा नित्य नियम उद्देश्य है।"


पावन श्री यमुना जी एवं घाट संरक्षण
ठाकुर जी की ह्लादिनी शक्ति, पटरानी श्री यमुना महारानी जी के पावन घाटों की स्वच्छता और ब्रज के पवित्र कुंडों की दिव्यता को अक्षुण्ण रखना हमारा मुख्य ध्येय है। हमारी संस्था ब्रज की इस पावन और अलौकिक धरोहर को संजोने के लिए निरंतर हम सेवा कार्य के उद्देश्य से ही आगे बढ रहे है।"


संत-वैष्णव आराधना एवं दीन-दुखिया सेवा
श्री वृंदावन धाम में वास करने वाले विरक्त संतों, वैष्णवों और असहाय भाई-बहनों की सेवा ही साक्षात नारायण की सेवा है। हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य उनके लिए नित्य भोजन (अन्न सेवा), वस्त्र, आश्रय और नि:शुल्क चिकित्सा (Medical Aid) की उत्तम व्यवस्था करना है।"
हमारा मार्गदर्शक मंडल
हमारी मुख्य समिति (Our Core Committee)




"श्री वृंदावन धाम की पावन रज में सनातन संस्कृति, वेदों के प्रचार-प्रसार और नि:स्वार्थ ब्रजसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर समर्पित।"
नाम: युगल जोड़ी सरकार (वृन्दावन) M.S
परिचय (Description):
पद: सह-संस्थापक एवं निदेशक (Co-Founder & Director)
नाम: श्री चंद्र मोहन भारद्वाज
पद/उपाधि: संस्थापक एवं मुख्य निदेशक (Founder & Managing Director)
परिचय (Description):
संस्था के सह-संस्थापक, मुख्य मार्गदर्शक और ऋषिकुल इंटरनेशनल गुरुकुलम के डायरेक्टर। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित होने के साथ-साथ आप श्री वृंदावन धाम के प्रमुख व ऐतिहासिक श्री राधावल्लभ मंदिर के अनन्य सेवादार हैं। फाउंडेशन के सभी पावन सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना, महत्वपूर्ण निर्णय लेना और पूरी व्यवस्था को दिशा-निर्देश देना आपके ही अनुभवी नेतृत्व में संपन्न होता है।"


नाम: V.R Das
पद/उपाधि: मुख्य प्रबंधक (General Manager / Management Head)
संस्थापकों और मुख्य मार्गदर्शकों के कुशल दिशा-निर्देशन में फाउंडेशन के सभी सेवा प्रकल्पों, ऋषिकुल इंटरनेशनल गुरुकुलम की दैनिक व्यवस्थाओं और समाज कल्याण के कार्यों को धरातल पर सुचारू रूप से प्रबंधित और संचालित करने की मुख्य जिम्मेदारी।"
परिचय (Description):

दिव्य दर्शन एवं सेवा झलकियाँ
अनंतबब्रह्मांडेश्वरी सर्वेसर्वा SKMRYSV फाउंडेशन के दिव्य उत्सवों, ठाकुर जी की अलौकिक झांकियों और ब्रजभूमि में चल रहे पावन सेवा प्रकल्पों के कुछ भक्तिमय क्षण।"


शास्त्र परंपरा एवं ज्ञान
ऋषिकुल इंटरनेशनल गुरुकुलम
हमारा मुख्य उद्देश्य आधुनिक युग के बच्चों को सनातन संस्कारों, वेदों और शास्त्रों के ज्ञान से जोड़ना है। प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए, नई पीढ़ी के भीतर धर्म और सदाचार के बीज बोना ही इस गुरुकुल का परम लक्ष्य है।"
इस पावन गुरुकुल के माध्यम से विद्यार्थी न केवल प्राचीन ग्रंथों व संहिताओं का गहन अध्ययन करेंगे, बल्कि आधुनिक युग में राष्ट्र और धर्म की उन्नति के लिए तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त करेंगे, जिससे ज्ञान और विज्ञान का अनूठा संगम तैयार हो।"
पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्ठा
100%
सीधे सेवा कार्यों में समर्पित
108+
ऋषिकुमार एवं सनातन सेवादार
0% Zero
व्यावसायिक या व्यक्तिगत स्वार्थ
पावन ब्रज सेवा से जुड़ें
श्री वृंदावन धाम की अलौकिक धरोहर को संजोने, ऋषिकुल इंटरनेशनल गुरुकुलम के निर्माण और गौ-संत सेवा के इस महायज्ञ में अपना दिव्य सहयोग प्रदान करें। आपका एक छोटा सा प्रयास सनातन धर्म की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा।"
